MP मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत: कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह की कुर्सी पर संकट? अटकलों का बाजार गर्म
Kailash Vijayvargiya news: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय का नाम गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने की सूची से गायब होने और विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली कड़ी फटकार के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. क्या मोहन यादव सरकार में दो कद्दावर मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है? संभावित कैबिनेट विस्तार, अंदरूनी सियासी खींचतान और नए चेहरों की एंट्री को लेकर एमपी की राजनीति में हलचल मची हुई है.
ADVERTISEMENT

कैलाश विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल की आहट सुनाई दे रही है. सूबे के दो कद्दावर मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं. गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने की सूची से कैलाश विजयवर्गीय का नाम गायब होने और विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद, मंत्रिमंडल विस्तार में इनके पत्ता कटने की चर्चा जोरों पर है. आइए विस्तार से समझते हैं पूरी बात.
