BJP के इस नेता का अश्लील वीडियो हो गया लीक, वायरल ऑडियो-फोटो ने उड़ाए पार्टी के होश, फिर लिया गया ये एक्शन
Chhindwara news: छिंदवाड़ा में बीजेपी मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

छिंदवाड़ा से आया हैरान करने वाला मामला
MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हड़कंप मचा दिया है. यहां जुन्नारदेव के बीजेपी मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की एक महिला के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और एक खौफनाक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले के सामने आने के बाद सियासत के गलियारों में बवाल मच गया है और बीजेपी संगठन को बैकफुट पर आना पड़ा है.