छिदवाड़ा: 3.5 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए बैंक लूटने पहुंचा था शख्स, एक गलती के कारण हो गया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भारी कर्ज से परेशान एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने सुतली बम, पेट्रोल और गैस कटर के साथ बैंक लूटने की फिल्मी साजिश रची.

ADVERTISEMENT

छिंदवाड़ा से आया हैरान करने वाला मामला
छिंदवाड़ा से आया हैरान करने वाला मामला
google news

कहते हैं कि कर्ज का भारी दबाव इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया है. यहां ऑटो पार्ट्स का कारोबार करने वाला एक शख्स कर्ज के दलदल में इस कदर फंसा कि उसने करोड़पति बनने और कर्ज उतारने के लिए सीधे बैंक लूटने का फिल्मी प्लान बना डाला. आरोपी गैस कटर, सुतली बम (रस्सी बम) और पेट्रोल लेकर बैंक के अंदर घुस गया और करीब 34 घंटे तक स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश करता रहा. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और बहादुरी के चलते उसका यह ख्वाब अधूरा रह गया और वह अब सलाखों के पीछे है.