मिडिल ईस्ट की जंग में फंसे MP के 750+ नागरिक: दुबई में मिसाइल हमलों के बीच खौफ का मंजर, पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने दिखाईं डराने वाली तस्वीरें

Iran Israel Conflict News: ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई और खाड़ी देशों में फंसे मध्य प्रदेश के 750 से 900 नागरिकों की चिंता बढ़ी. एयर स्पेस बंद होने और मिसाइल इंटरसेप्शन के बीच इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने दुबई से वीडियो साझा कर हालात की गंभीरता दिखाई. जानिए पूरी अपडेट, फंसे यात्रियों की स्थिति और सरकार की तैयारी.

ADVERTISEMENT

Middle East War Update
Middle East War Update
google news

ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी भीषण जंग का असर अब सात समंदर पार मध्य प्रदेश के घरों में भी महसूस किया जा रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एयर स्पेस बंद होने के कारण मध्य प्रदेश के करीब 750 से 900 लोग दुबई और अन्य खाड़ी देशों में फंस गए हैं. इनमें से ज्यादातर लोग इंदौर और भोपाल के रहने वाले हैं, जो बिजनेस मीटिंग या किसी कार्यक्रम के सिलसिले में वहां गए थे.