राजनीति से आगे सेवा का भाव, विकसित भारत का संकल्प... पढ़ें मोदी सरकार के 12 वर्ष पर MP के सीएम डॉ. मोहन यादव का लेख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों को 'सेवा, सुशासन और संकल्प' का कालखंड बताया है, जिसने देश में सांस्कृतिक गौरव और विकासपरक राजनीति की नई भाषा स्थापित की है. इसके साथ ही उन्होंने केन-बेतवा परियोजना, मेट्रो रेल और पीएम मित्र पार्क जैसी सौगातों का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के विकास के लिए पीएम मोदी के विशेष लगाव और मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया है.

ADVERTISEMENT

मोहन यादव- पीएम नरेंद्र मोदी
मोहन यादव- पीएम नरेंद्र मोदी
google news

मई 2014 में जब हमारे देवतुल्य नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब देश की जनता ने केवल एक सरकार नहीं चुनी थी, बल्कि शासन की एक नई कार्यशैली और राजनीतिक संस्कृति की अपेक्षा भी व्यक्त की थी. बारह वर्ष बाद इस यात्रा को केवल योजनाओं, आंकड़ों और उपलब्धियों के आधार पर नहीं, बल्कि उस व्यापक दृष्टिकोण के आधार पर समझना अधिक उचित होगा, जिसने शासन की सोच को प्रभावित किया. यदि इन बारह वर्षों को तीन शब्दों में समेटना हो, तो वे शब्द होंगे - सेवा, सुशासन और संकल्प.