'जिस घर में खेला-कूंजा, उसे तोड़ते हुए मन भरा...': सिंहस्थ-2028 के लिए CM मोहन यादव ने पैतृक मकान पर खुद चलाई गैंती
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच MP के CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए अपने पैतृक मकान पर खुद गैंती चलाकर जनहित और सादगी की अनूठी मिसाल पेश की.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन-कल्याण और सादगी की एक अनूठी मिसाल पेश की है. उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के समग्र विकास और सड़क चौड़ीकरण योजना के लिए उन्होंने अपने पैतृक निवास और जन्मस्थान का हिस्सा खुद समर्पित कर दिया. 27 सितंबर को अपने पुश्तैनी घर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर खुद हाथों में गैंती लेकर मकान का प्रभावित हिस्सा तोड़कर विकास की नई नींव रखी.
