सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर केंद्र सरकार ने राज्य का गेहूं खरीदी कोटा 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस किसान हितैषी फैसले से अब प्रदेश के ज्यादा किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा. जानें कैसे चरणबद्ध तरीके से होगी खरीदी और सीएम ने क्यों जताया केंद्र का आभार.
ADVERTISEMENT

मोहन यादव.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं, इसका अंदाजा इस फैसले से लगाया जा सकता है. उनके अनुरोध पर केंद्र सरकार ने प्रदेश का गेहूं खरीदी कोटा बढ़ा दिया है. भारत सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का कोटा निर्धारित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी भावना को दर्शाता है.