MP Congress Strategy: दतिया जीत के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, राहुल गांधी की अगुवाई में MP में बड़े आंदोलन की तैयारी

MP Congress Strategy: दतिया उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल की सत्ता वापसी के लिए स्थानीय जन-समस्याओं और मुद्दों को अपना मुख्य हथियार बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
राहुल गांधी
Google CTA

दतिया विधानसभा उपचुनाव/जीत के बाद से मध्य प्रदेश कांग्रेस बेहद उत्साहित नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी को सूबे की सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने अब एक नया और बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. राष्ट्रीय मुद्दों से अलग हटकर कांग्रेस अब मध्य प्रदेश की जमीन पर उतरकर स्थानीय समस्याओं और जनमुद्दों को धार देने की पूरी तैयारी में है.