MP Crime News: इतनी बड़ी कंपनी की लेडी अफसर कैसे 'लव जिहाद' की शिकार हो गई ? बड़ा खुलासा !
पुणे में कार्यरत एक महिला अधिकारी को 'महेंद्र सिंह' बनकर शाहरुख नामक युवक ने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म के साथ-साथ निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठग लिए,
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश से आया ठगी का मामला
मध्य प्रदेश में कथित 'लव जिहाद' और डिजिटल ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस बार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में कार्यरत उच्च पदस्थ महिला अधिकारी को फर्जी पहचान बताकर झांसे में लिया गया. आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म करने के साथ-साथ निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए. राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर देवास पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
