"मुझे कोई अफसोस नहीं..." भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने उजाड़ा सुहाग, रोंगटे खड़े कर देगी यह खौफनाक दास्तां!

मध्य प्रदेश के हरदा में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सबको झकझोर दिया है. एक पत्नी ने अपने ही भांजे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद महिला के शब्द सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. जानिए आखिर क्या थी इस खौफनाक मर्डर की वजह...

ADVERTISEMENT

Harda murder case
Harda murder case
google news

Harda murder case: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन हरदा जिले में जो हुआ उसने साबित कर दिया कि वासना और सनक इंसान को हैवान बना देती है. रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने अपने ही सुहाग का अंत कर दिया. हरदा सिटी कोतवाली इलाके में 15 अप्रैल को एक शख्स की लाश मिली. शुरुआत में इसे एक साधारण एक्सीडेंट दिखाने की साजिश रची गई थी. मृतक के बेटे कन्हैया को सूचना दी गई कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है. लेकिन जब बेटा मौके पर पहुंचा, तो पिता के सिर और आंखों पर गहरे घाव देखकर उसे शक हो गया.