MP: प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से अटैक किया फिर छत से नीचे लटकाया...शिवपुरी से आई इंसानियत को शर्मनाक करने वाली घटना, लड़की की मौत
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एकतरफा प्यार की सनक में एक युवक ने घर में अकेली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता को छत से लटकाया और नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश से आया हैरान करने वाला मामला
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार की सनक में डूबे एक सनकी आशिक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपी ने घर में अकेली मौजूद एक 16 साल की नाबालिग लड़की पर पहले कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया. फिर उसे छत से लटका दिया और बाद में नीचे फेंक दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव का माहौल है.