पति के दोस्त के प्यार में पागल हुई पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी उसकी हत्या, फिर ऐसे खुला राज
मध्य प्रदेश के दतिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी (पति के दोस्त) के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को मौत के घाट उतार दिया. फोन कॉल और लोकेशन ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. जानिए कैसे एक 'मफलर' बना मौत का हथियार.
ADVERTISEMENT

MP Murder Case
MP Murder Case: रिश्तों की दुनिया में भरोसा सबसे मजबूत धागा माना जाता है, लेकिन जब इसी धागे में छल और अवैध प्रेम उलझ जाए, तो कहानी खौफनाक साजिश में बदल जाती है. मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.