मध्य प्रदेश: जब गाना गाते हुए ई-रिक्शा चालक के सामने हाथ जोड़कर विनती करने लगे दारोगा भागवत पांडेय, वीडियो आया सामने

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के दारोगा भगवत पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाना गाकर ई-रिक्शा चालक को शीशा लगाने की सलाह दे रहे हैं. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

दारोगा भगवत पांडेय ई-रिक्शा चालक को गाना गाकर ट्रैफिक सुरक्षा का संदेश देते हुए
दारोगा भगवत पांडेय ई-रिक्शा चालक को गाना गाकर सुरक्षा का संदेश देते हुए
google news

MP Viral Video: सोशल मीडिया के इस बढ़ते युग में कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाते है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें ना कोई बयानबाजी है और ना ही कोई स्टंटबाजी. दरअसल यह वीडियो दारोगा भागवत पांडेय का है जो अपने अंदाज के कारण कई बार वायरल हुए हैं.