लाइव

MP Datia Bypoll Result 2026 Live Updates: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की शानदार जीत

MP Datia Chunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की 15वें और अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने करीब 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हराया.

ADVERTISEMENT

 दतिया में कांग्रेस की शानदार जीत
दतिया में कांग्रेस की शानदार जीत
Google CTA

MP Datia Bypoll Result 2026 Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की 15वें और अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हरा दिया. इसके साथ ही दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया है. 15वें राउंड में बीजेपी को 3464 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 1949 वोट हासिल हुए. हालांकि अंतिम राउंड में बीजेपी को कांग्रेस से अधिक वोट मिले, लेकिन पहले के राउंड में बनी कांग्रेस की बढ़त कायम रही और घनश्याम सिंह ने करीब 6 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली. Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब पूरी हो चुकी है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने पूरे चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है. इस लाइव ब्लॉग में आपको मतगणना के सभी राउंड, वोटों के अंतर और चुनाव परिणाम से जुड़ी हर बड़ी अपडेट लगातार उपलब्ध कराई गई.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 04:55 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: दतिया में कांग्रेस की शानदार जीत, घनश्याम सिंह ने भाजपा को करीब 6 हजार वोट से हराया

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सभी 15 राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है. घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोट से हराया. 15वें राउंड में भाजपा को 3464 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 1949 वोट हासिल हुए. इसके बावजूद कुल मतों में कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखते हुए उपचुनाव अपने नाम कर लिया. हालांकि, अभी चुनाव आयोग के ऑफिसियल ऐलान आ इंतजार है. 

    इनपुट : आशोक शर्मा

  • 04:43 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 14वें राउंड के बाद कांग्रेस जीत के करीब, भाजपा से 7495 वोट आगे

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 14वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को अब तक कुल 64,411 वोट मिले हैं. बीजेपी उम्मीदवार को अब तक 56,916 वोट मिले हैं. वहीं, आजाद समाज पार्टी (ASP) के उम्मीदवार को 21,858 वोट हासिल हुए हैं. 14वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस भाजपा पर 7,495 वोट की बढ़त बनाए हुए है.

  • 04:32 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 13वें राउंड की काउंटिंग में BJP को मिली बढ़त

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 13वें राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस राउंड में भाजपा को 4813 वोट मिले हैं, जिसके बाद उसके कुल वोट 50,623 हो गए हैं. वहीं, कांग्रेस को 3260 वोट मिले हैं और उसका कुल वोट आंकड़ा बढ़कर 61,677 पहुंच गया है. हालांकि,  कांग्रेस प्रत्याशी को इस राउंड में बीजेपी से कम वोट मिले हैं. वहीं आजाद समाज पार्टी (ASP) को 13वें राउंड में 2899 वोट मिले हैं और उसके कुल वोट 20,388 हो गए हैं. 13वें राउंड के बाद कांग्रेस भाजपा से कुल 11,054 वोट की बढ़त बनाए हुए है.

  • 04:15 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: कांग्रेस की बढ़त के बीच भाजपा कार्यालय कैसा है माहौल, देखें वीडियो

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस की लगातार बढ़त के बीच भाजपा कार्यालय में सन्नाटा देखने को मिला. वीडियो में भाजपा के कुछ नेताओं से बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजे आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी. कुछ नेताओं ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से भी इनकार किया.

    देखें वीडियो

     

  • 04:03 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 12वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त और मजबूत, भाजपा पर बढ़ा दबाव

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 12वें राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस राउंड में भाजपा को 3862 वोट मिले हैं, जिसके बाद उसका कुल वोट आंकड़ा 45,810 हो गया है. वहीं, कांग्रेस को 4248 वोट मिले हैं और उसका कुल वोट आंकड़ा बढ़कर 58,417 पहुंच गया है. आजाद समाज पार्टी (एएसपी) को 12वें राउंड में 2461 वोट मिले हैं और उसके कुल वोट 17,489 हो गए हैं. 12वें राउंड के बाद कांग्रेस भाजपा से 12,607 वोट की बढ़त बनाए हुए है.

  • 03:45 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 11वें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त कायम, भाजपा पर बढ़ा अंतर

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस राउंड में भाजपा को 2552 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 3862 वोट आए हैं. वहीं, एएसपी को 1755 वोट मिले हैं. 11वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत करते हुए भाजपा पर 12,221 वोट की लीड बना ली है.

  • 03:39 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: कांग्रेस कार्यालय में जश्न, नेताओं ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को दिया

    MP Datia Bypoll Result 2026 Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और जीत का भरोसा व्यक्त किया. कांग्रेस नेताओं ने इस बढ़त का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया.

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान पार्टी ने व्यापक जनसंपर्क किया और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मेहनत की. उनका दावा है कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताया है. बातचीत के दौरान नेताओं ने भाजपा की नीतियों की आलोचना भी की और कहा कि यह जनादेश कांग्रेस के पक्ष में जा रहा है.

    कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कई नेताओं ने कहा कि पार्टी की एकजुटता, उम्मीदवार के चयन और कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से यह बढ़त मिली है. उन्होंने दावा किया कि दतिया में मिल रही बढ़त भविष्य के चुनावों के लिए भी सकारात्मक संकेत है.

     

  • 03:21 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई मजबूत बढ़त, भाजपा पर बढ़ा दबाव

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 10वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 50,307 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के खाते में अब तक 39,396 वोट आए हैं. वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव 'मंडल' को 13,273 वोट मिले हैं. 10वें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है. 10वें राउंड में आशुतोष तिवारी काे 3,957 वोट, घनश्याम सिंह को 5,349 वोट और दामोदर यादव 'मंडल को 1917वोट में वाेट मिले हैं.

  • 02:31 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 9वें राउंड में कांग्रेस ने 8,420 वोटों से बढ़ाई बढ़त

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा सीट पर शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद अब मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है. मतगणना के 9वें दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 8,420 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है. अब तक घनश्याम सिंह को 38,000 से अधिक मत मिल चुके हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के आशुतोष तिवारी 31,000 से ज्यादा वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. 

  • 01:49 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: बीजेपी की मुश्किलें बढ़ीं, 8वें राउंड में कांग्रेस ने बढ़ाया जीत का फासला

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का आठवां राउंड पूरा हो गया है. आठवें राउंड में कांग्रेस को 6828 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के खाते में 3540 वोट आए हैं. वहीं, एएसपी को इस राउंड में 1303 वोट मिले हैं. आठवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त बढ़ाते हुए भाजपा पर 6500 वोट की लीड बना ली है.

  • 01:32 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: 7वें राउंड में कांग्रेस ने फिर बनाई बढ़त, BJP पर बढ़ा दबाव

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का सातवां राउंड पूरा हो गया है. सातवें राउंड में कांग्रेस को 5580 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के खाते में 4071 वोट आए हैं. इस राउंड में कांग्रेस ने BJP कुल 1509 वोट की लीड बन ली है.

     

  • 01:20 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: दतिया में बीजेपी के साथ खेला? नरोत्तम मिश्रा की अपील भी नहीं आ रही काम?

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के छह राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 25,856 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को अब तक 24,070 वोट मिले हैं और वह 1,786 वोट से पीछे हैं. वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव 'मंडल' को अब तक 9,791 वोट मिले हैं और वह 16,065 वोट से पीछे चल रहे हैं.

     

  • 12:31 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: छठे राउंड में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त, भाजपा को बड़ा झटका

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का छठा राउंड पूरा हो गया है. छठे राउंड में कांग्रेस को 4809 वोट मिले, जबकि भाजपा के खाते में 3311 वोट आए. वहीं, दामोदर यादव को इस राउंड में 914 वोट मिले हैं. छह राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त बढ़ाते हुए 1806 वोटों की लीड हासिल कर ली है.

     

     

     

  • 12:09 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: पांचवें राउंड में BJP की वापसी, कांग्रेस की बढ़त 308 वोट पर सिमटी

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का पांचवां राउंड पूरा हो गया है. पांचवें राउंड में BJP को 4282 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के खाते में 3757 वोट आए. वहीं, दामोदर यादव को इस राउंड में 1978 वोट मिले हैं. पांचवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त घटकर 308 वोट रह गई है.

  • 12:00 PM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: चार राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई मजबूत बढ़त, BJP 833 वोट से पीछे

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चार राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 17,290 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को अब तक 16,457 वोट मिले हैं और वह 833 वोट से पीछे हैं. वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव 'मंडल' को अब तक 6,899 वोट मिले हैं और वह 10,391 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

  • 11:41 AM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: कांग्रेस उम्मीदवार का बड़ा दावा, बोले- हर राउंड के साथ बढ़ती जाएगी हमारी बढ़त

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates:  दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि तीसरे राउंड के बाद वो 33 वोट से आगे हैं और चौथे राउंड में उनकी बढ़त 800-900 वोट तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि आगे के राउंड में यह बढ़त और तेजी से बढ़ेगी.

    मतगणना व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन से उन्हें कोई शिकायत नहीं है और सब कुछ ठीक चल रहा है. चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया था.

    नरोत्तम मिश्रा के सहयोग के सवाल पर घनश्याम सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने उनका सहयोग नहीं किया, लेकिन भाजपा के कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन किया. वहीं, राजेंद्र भारती को लेकर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और जो कार्रवाई हुई, वह उनके बेहतर प्रदर्शन की वजह से हुई.
     

    देखें वीडियो

     

  • 11:19 AM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: चौथे राउंड में भी कांग्रेस का दबदबा, BJP पर बढ़त हुई और मजबूत

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का चौथा राउंड पूरा हो गया है. चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने BJP पर बढ़त बनाए रखी. इस राउंड में कांग्रेस को 4898 वोट मिले, जबकि BJP को 4098 वोट हासिल हुए. चार राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस कुल 833 वोटों की बढ़त पर पहुंच गई है.
     

  • 11:06 AM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: तीन राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस-BJP में कांटे की टक्कर,  दोनों के बीच सिर्फ 33 वोट का अंतर

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीन चरणों के बाद कांग्रेस ने मामूली बढ़त बना ली है. तीन राउंड की गिनती पूरी होने तक कांग्रेस को 12,432 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के खाते में 12,399 वोट आए हैं. वहीं, एएसपी को अब तक 4,874 वोट मिले हैं. तीन राउंड के बाद कांग्रेस 33 वोटों की बढ़त पर है.

     

     

  • 10:49 AM • 03 Aug 2026

    Datia Bye Election Result Live: तीसरे राउंड में कांग्रेस 683 वोटों से आगे, BJP कैंडिडेट को मिले 4247 वोट

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना का तीसरा राउंड भी पूरा हो गया है. तीसरे राउंड में कांग्रेस ने BJP पर बढ़त बनाई है. कांग्रेस को इस राउंड में 4930 वोट मिले हैं. वहीं BJP को 4247 वोट हासिल हुए हैं. आजाद समाज पार्टी को तीसरे राउंड में 1344 वोट मिले हैं. तीसरे राउंड के नतीजों के साथ मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ है.

  • 10:29 AM • 03 Aug 2026

    Datia Vidhan Sabha Upchunav Result Live Updates: दो राउंड के रुझान आए सामने, जानिए किसके खाते में कितने वोट

    Datia Bye Election Result Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दो राउंड के रुझान सामने आ गए हैं. पहले और दूसरे राउंड के बाद भाजपा को कुल 8,253 वोट मिले हैं. कांग्रेस के खाते में 7,288 वोट आए हैं. दो राउंड की गिनती के बाद भाजपा 965 वोटों की बढ़त बनाए हुए है. वहीं, आजाद समाज पार्टी को अब तक कुल 3,450 वोट मिले हैं.

Load More