MP: हाइवे पर पंचर गाड़ी का टायर बदलना पड़ा भारी, पीछे से ट्रक ने लोगों को कुचला, 5 की मौत, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ. पिकअप का पंचर टायर बदलते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने 5 लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

mp
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रविवार तड़के जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.