MP Election 2023: दतिया में चौथी बार नरोत्तम और राजेंद्र आमने-सामने, गृहमंत्री के लिए अवधेश कितनी बड़ी चुनौती?
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज से महज 4 दिन का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस समय प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट दतिया में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है.
ADVERTISEMENT

mp election 2023 These ministers of Shivraj increased the tension of BJP! Face a tough challeng
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज से महज 4 दिन का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस समय प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट दतिया में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है. दतिया में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का चौथी बार राजेंद्र भारती से मुकाबला हो रहा है. ये मुकाबला इस बार इसलिए खास माना जा रहा है कि क्योंकि चुनाव से ऐन वक्त पहले मिश्रा के समर्थक अवधेश नायक ने बीजेपी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. जिसके कारण यहां गृहमंत्री की मुश्किलें बड़ी नजर आ रही हैं.
