MP Election 2023: डबरा में सिंधिया की साख दांव पर, क्या कांग्रेस बचा पाएगी अपना किला?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए अब महज 5 दिन का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में तमाम राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा अटकलें सिंधिया समर्थक नेताओं के राजनीतिक करियर की चर्चांए तेज हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए अब महज 5 दिन का ही समय बचा हुआ है. ऐसे में तमाम राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा अटकलें सिंधिया समर्थक नेताओं के राजनीतिक करियर की चर्चांए तेज हैं. इन्हीं में से एक हैं इमरती देवी, जो डबरा विधानसभा सीट से अपना राजनीतिक करियर बचाने की कोशिश कर रही हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा माना जाता है, 2018 चुनाव में बीजेपी की टिकट पर लड़ रहे प्रत्याशी सुरेश राजे को हार का सामना करना पड़ा था. तो वहीं पार्टी बदलते ही 2020 में उपचुनाव के दौरान उन्होंने इमरती देवी को चुनाव हरा दिया था. यहां दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना राजनीतिक दल बदल दिया है. जो कभी कांग्रेसी थे वो आज बीजेपी में हैं और जो बीजेपी के थे वो आज कांग्रेस में हैं.