नरेंद्र सिंह ताेमर की ‘दिमनी’ सीट पर क्या कहता है फलौदी सट्टा बाजार? जीतेंगे या हारेंगे! जानें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतदान पूरा हो चुका है. अब प्रदेश के 2 हजार से अधिक प्रत्याशी 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

MP Election 2023 BJP or Congress dominate MP Phalodi betting market Phalodi satta bazar Panauti
MP Election 2023 BJP or Congress dominate MP Phalodi betting market Phalodi satta bazar Panauti
Google CTA

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतदान पूरा हो चुका है. अब प्रदेश के 2 हजार से अधिक प्रत्याशी 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं. इसी दिन मध्य प्रदेश में सत्ता और प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला होगा. इस समय प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है. पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने को लेकर कई तरह के दावे कर रही हैं. वहीं राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने मध्य प्रदेश में नेताओं की नींद उड़ा रखी है. फलौदी के ताजा अनुमान से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है.

सटोरिए बता रहे हैं कि बीजेपी को बड़ा फायदा मिल सकता है. इसके अलावा हाई प्रोफाइल सीट दिमनी पर भी सटोरियों ने अपना अनुमान जताया है.

सट्टा बाजार में इस समय मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट को लेकर कई दांव लग रहे हैं. यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को सट्टा बाजार जिताता नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्री तोमर की जीत पर सट्टा बाजार 40 का भाव दे रहा है, यानी एक लाख रुपये का सट्टा लगाते हैं तो तोमर की जीत होने पर 40 हजार रुपये ज्यादा दिए जाएंगे. इसका मतलब साफ है कि राजनीतिक गलियारों में उड़ी खबर अब सट्टा बाजार तक पहुंच चुकी है. जानकार इस सीट को फंसा तो सट्टा बाजार इसे बीजेपी के पक्ष में देता दिखाई दे रहा है.

दिमनी सीट पर कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने 17 तारीख मतदान के दिन सुनियोजित ढंग से एकतरफा वोट डलवाए हैं. कांग्रेस विधायक ने कहा की बीजेपी ने कई गांवों में लोगों को मतदान करने से रोका है. जबकि इस पूरे एपिसोड को प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मूक होकर देखते रहे, लेकिन प्रेक्षक तक ने कार्रवाई का साहस नहीं जुटाया. रविंद्र सिंह तोमर ने यह पूरी बात दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही है.

हॉट सीट पर सबकी नजरें

मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है. क्योंकि यहां से बीजेपी ने नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाकर सीट को हॉट बना दिया था. कांग्रेस ने स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह तोमर को ही प्रत्याशी बनाया. जबकि बसपा की तरफ से लड़े बलवीर दंडोतिया यहां किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. ऐसे में सबको दिमनी सीट के नतीजों का भी बेसब्री से इंतजार है. फलौदी बजार ने नरेंद्र सिंह तोमर को भले ही थोड़ी राहत दे दी हो, लेकिन राजनीतिक जानकार इस सीट को अभी भी फंसा हुआ मान रहे हैं.

(MP Tak इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है.)

ये भी पढ़ें: MP में हुआ बड़ा खेला, बीजेपी या कांग्रेस? किसके लिए ‘पनौती’ बना फलौदी सट्टा बाजार