रहली विधानसभा: कैसे बीजेपी का अभेद्य गढ़ बन गई ये सीट? यहां से 8 बार के विधायक फिर ठोक रहे ताल

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को महज 100 दिन बचे हैं. ऐसे में पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है. मध्यप्रदेश में एक ऐसी भी विधानसभा है, जिसे कभी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन बीजेपी के एक नेता की एंट्री के बाद यह सीट बीजेपी का गढ़ […]

ADVERTISEMENT

mp election Rahli Assembly seat stronghold of BJP 8 times MLA gopal bhargav
mp election Rahli Assembly seat stronghold of BJP 8 times MLA gopal bhargav
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को महज 100 दिन बचे हैं. ऐसे में पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है. मध्यप्रदेश में एक ऐसी भी विधानसभा है, जिसे कभी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था, लेकिन बीजेपी के एक नेता की एंट्री के बाद यह सीट बीजेपी का गढ़ बनती गई. कांग्रेस अपने इस दशकों पुराने किले को वापस पाने के लिए हर बार नए-नए प्रयोग करती है, बाबजूद इसके उसे सफलता नहीं मिली है. हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर जिले की रहली विधानसभा सीट की, जो बीजेपी के गोपाल भार्गव के चुनाव लड़ने के बाद से उन्हीं की होकर रह गई है. वह यहां पर यहां से 8 बार से विधायक हैं, और सबसे ज्यादा बार एक ही सीट पर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम हो गया है. गोपाल भार्गव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं.