मध्य प्रदेश के एक किसान की सालाना कमाई 3 रुपए? इनकम सर्टिफिकेट वायरल होने पर अफसर ने बताई पूरी बात

MP farmer income certificate: मध्य प्रदेश के किसान का 3 रुपए सालाना इनकम सर्टिफिकेट वायरल, अफसर ने बताई लिपिकीय गलती, नया प्रमाण पत्र जारी कर हुआ सुधार.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के किसान रामस्वरूप का 3 रुपए सालाना इनकम सर्टिफिकेट वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 3 रुपए के सालान आय का सर्टिफिकेट
google news

MP farmer income certificate: सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोगिता के इस युग में आए दिन आपको कुछ ना कुछ अतरंगी देखने को मिल ही जाता है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश से भी एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है. आप एक आम आदमी की न्यूनतम कमाई जितना सोच सकेंगे उससे भी कम कमाई का एक इनकम सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे लेकर कई यूजर्स सवाल खड़ा कर रहें है और कई अतरंगी कमेंट्स भी कर रहे है.