MP के किसानों की चांदी! अब जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा, मोहन कैबिनेट का बड़ा धमाका
MP Farmers News: मोहन सरकार ने जमीन अधिग्रहण के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए मुआवजे को दोगुने से बढ़ाकर चार गुना कर दिया है. इस फैसले से अब विकास परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों को अपनी जमीन की भारी-भरकम कीमत मिलेगी और अटके हुए सरकारी प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिल सकेगी.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश न्यूज
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए आज एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने राज्य के अन्नदाताओं यानी किसानों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे जमीन अधिग्रहण से जुड़ी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. मंत्रालय में आज हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों की पुरानी मांगों पर मुहर लगाते हुए सरकार ने मुआवजे की रकम को सीधे चार गुना करने का फैसला लिया है.