किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का सकारात्मक आश्वासन

भोपाल में मूंग खरीदी समेत किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जल्द समाधान का भरोसा दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: कृषि मंत्री कंषाना के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

Farmers' Protest in Bhopal: मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी मुद्दों का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.