कलेक्टर सोनिया मीणा के खिलाफ MP हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, राज्य सरकार से कहा- कार्रवाई करें

IAS Sonia Meena: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के सामने कलेक्टर का पत्र दिखाने वाले नर्मदापुरम के एडीएम देवेंद्र कुमार सिंह और तहसीलदार सिवनी-मालवा, राकेश खजूरिया पर भी हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है. 

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी करना नर्मदापुरम कलेक्टर को भारी पड़ गया है.

point

जबलपुर हाईकोर्ट ने कलेक्टर सोनिया मीणा के रवैये को बेहद गंभीरता से लिया है.

point

कलेक्टर ने हाजिरी माफी के लिए सीधे हाईकोर्ट जज को चिट्ठी लिख दी थी.

IAS Sonia Meena vs Madhya Pradesh High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी करना नर्मदापुरम कलेक्टर को भारी पड़ गया है. जबलपुर हाईकोर्ट ने नर्मदापुरम की कलेक्टर IAS सोनिया मीणा के उस रवैये को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसमें उन्होंने हाजिरी माफी के लिए सीधे हाईकोर्ट जज को चिट्ठी लिख दी थी. हाईकोर्ट ने इसे कलेक्टर का कोर्ट के प्रति दुस्साहस माना है. हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के सामने कलेक्टर का पत्र दिखाने वाले नर्मदापुरम के एडीएम देवेंद्र कुमार सिंह और तहसीलदार सिवनी-मालवा, राकेश खजूरिया पर भी हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की है.