MP Hotel Raid: जबलपुर के होटल में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां, पुलिस के सामने में बजरंग दल वालों ने जमकर की पिटाई, FIR दर्ज
जबलपुर के एक होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनैतिक गतिविधियों के आरोप में छापा मारकर एक कमरे से दो युवकों और दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा.
ADVERTISEMENT

जबलपुर में संदिग्ध हालत में मिले कपल
मध्य प्रदेश के जबलपुर में कटंगी बाईपास स्थित 'होटल सुकून' में शनिवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर सीधे कमरों में छापेमारी कर दी. इस कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे से दो युवक और दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गईं. इसके बाद मौके पर भारी तनाव फैल गया और पुलिस की मौजूदगी में ही युवकों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है.