MP: पुलिस की वर्दी उतारकर अश्लील रील्स बनाना पड़ा भारी, अब हो रहा जमकर वायरल

खंडवा जिले के खालवा थाने में पदस्थ आरक्षक मिर्जा अफराज बेग पर पुलिस की वर्दी में अश्लील रील्स बनाने और महिलाओं से आपत्तिजनक चैट करने के गंभीर आरोप लगे हैं.

ADVERTISEMENT

वर्दी में एक वीडियो हो रहा वायरल
वर्दी में एक वीडियो हो रहा वायरल
google news

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस की वर्दी और अनुशासन की मर्यादा को तार-तार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां खालवा थाने में पदस्थ आरक्षक मिर्जा अफराज बेग पर पुलिस की वर्दी में आपत्तिजनक व अश्लील रील्स बनाने और महिलाओं के साथ अश्लील चैट करने के गंभीर आरोप लगे हैं. सोशल मीडिया पर इस आरक्षक के वीडियो और चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.