मध्य प्रदेश के इन दिग्गज विधायक-मंत्रियों पर चल रहे रेप और महिला हिंसा के केस, सामने आए चौंकाने वाले नाम

मध्य प्रदेश के विधायक मंत्रियों को लेकर ADR की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश के कितने नेताओ के खिलाफ महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

MP News: कोलकाता रेप और मर्डर केस के बाद पूरा देश गुस्से से उबल रहा है. लोग सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा भी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन जनप्रतिनिधियों को जिन्हें आपने अपना कीमती वोट देकर चुना है. उनके ऊपर महिलाओं के प्रति अत्याचार के कितने मामले दर्ज हैं? ऐसी एक रिपोर्ट लेकर ADR सामने आया है. एडीआर यानी कि एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म जिसमें बताया गया है. कि मध्य प्रदेश के ऐसे कितने विधायक हैं. जिनके ऊपर महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं. जिनमें रेप के मामले भी शामिल है.