Panna Diamond: मजदूर परिवार बना करोड़पति, पन्ना के खदान से मिला सबसे बड़ा हीरा, जान लीजिए कीमत
Panna Diamond Mines: बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात पन्ना में एक मजदूर की किस्मत चमक गई, जब उसे पन्ना की उथली हीरा खदान से खुदाई में एक बेशकीमती चमचमाता हीरा मिल गया. 19.22 कैरेट के इस हीरे की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है. मजदूर रातोंरात करोड़पति बन गया है.
ADVERTISEMENT

पन्ना में रातोंरात एक मजदूर की किस्मत बदल गई.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पन्ना में चमकी मजदूर की किस्मत, दो महीने पहले ली गई खदान से मिला बेशकीमती हीरा
उथली हीरा खदान से मिला चमचमाता 19 कैरेट 22 सेंट का डायमंड
बच्चों की पढ़ाई और माली हालत सुधारने में खर्च करेगा पैसा
Panna Diamond Mines News: उज्जवल किस्म के हीरों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कब किसकी किस्मत बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. यहां कोई भी रातों-रात रंक से राजा बन सकता है. कुछ ऐसा ही आज देखने को मिला, जहां एक मजदूर की किस्मत रातों-रात बदल गई. मजदूर को चमचमाता हुआ जेम क्वॉलिटी का हीरा मिला है, जिसे लेकर मजदूर परिवार पन्ना संयुक्त कलेक्ट्रेट गया और हीरा कार्यालय पहुंचा. हीरे का वजन करवा कर उसे कार्यालय में जमा करा दिया है.