MP में 2027 के नगर निकाय चुनाव को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अभी से शुरू हुई तैयारियां

मोहन यादव सरकार ने साल 2027 में होने वाले मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए समय से पहले तैयारियां शुरू करते हुए महापौर और पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की कमान 'आयुक्त, नगरीय प्रशासन और विकास' को सौंप दी है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव
मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव
google news

मध्य प्रदेश में साल 2027 में होने वाले नगर निकाय (नगर निगम और नगर पालिका) चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार अभी से पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. भले ही इन चुनावों में अभी समय बाकी है, लेकिन सरकार ने जमीनी स्तर पर अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में मोहन सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए महापौर (Mayor) और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण (Reservation) की जिम्मेदारी तय कर दी है.