MP लोकसभा चुनाव में कौन-किस पर भारी! ताजा सर्वे से बीजेपी हैरान, क्या कांग्रेस का पत्ता होगा साफ?
एमपी लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ सर्वे के आंकड़े सामने आ गए हैं. सर्वे में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को करीब 37 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है.
ADVERTISEMENT

MP Lok Sabha Election 2024
MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है. कांग्रेस ने आज बची हुई 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. तो वहीं समझौते के तहत खजुराहों सीट सपा के खाते में गई थी, लेकिन यहां सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर हो गया है, फिलहाल उन्हें कोर्ट से बची-खुची उम्मीद है. एक तरफ बीजेपी और दूसरी तरफ कांग्रेस मध्य प्रदेश में पूरी तागत के साथ चुनावी तैयारियों में लगे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के सपा से गठबंधन के बाद भी ओपिनियन पोल कुछ खास कांग्रेस के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं.