रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचे गए दरोगा जी! लोकायुक्त की टीम को देख छूटे पसीने, घबराहट में गीली हो गई पैंट

MP Lokayukta trap case: मध्य प्रदेश के खरगोन में लोकायुक्त की टीम ने एएसआई रविंद्र कुमार गुरु को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. ₹20,000 की मांग के बाद ₹7,000 लेते हुए बस स्टैंड पर ट्रैप किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी घबरा गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जानिए पूरा मामला, लोकायुक्त की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

MP Lokayukta trap case
MP Lokayukta trap case
google news

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. कसरावद थाने में पदस्थ एक कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान दरोगा जी इस कदर घबरा गए कि उनकी पैंट तक गीली हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.