MP Loksabha Chunav 2024: धार-महू लोकसभा सीट पर तैनात मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत! मचा हड़कंप
MP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: धार के विकासखंड तिरला के बीओ सुमन वासने की देर रात घर पर साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई है. कल उनकी सामग्री वितरण में ड्यूटी लगी थी.
ADVERTISEMENT

heart attack
MP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: मध्य प्रदेश समेत देश भर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है. मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. जिसके कारण 16 जिलों में मतदान प्रक्रिया जारी है. इसी बीच धार जिले में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत की खबर सामने आई है.