सोशल मीडिया पर 'व्यूज' के चक्कर में गई जान, MP के मऊगंज में रील बनाने के दौरान खौफनाक हादसा, 3 की मौत

मध्य प्रदेश के मऊगंज में नेशनल हाईवे पर रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं. तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करते समय युवक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गए, जिसका खौफनाक वीडियो भी वायरल हुआ है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रेदेश वायरल वीडियो
मध्य प्रेदेश वायरल वीडियो
google news

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर रील (Reel) बनाने और फेम पाने की चाहत एक बार फिर तीन परिवारों के लिए मातम में बदल गई. नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक से स्टंट कर रहे तीन युवक सीधे एक ट्रेलर में जा घुसे, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.