मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना पर मंत्री विजय शाह का विवादित ऑफर! कांग्रेस बोली- तुरंत इस्तीफा लिया जाए
Vijay Shah Statement: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर मंत्री विजय शाह के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने इसे महिलाओं को धमकी बताया है. मंत्री ने बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Vijay Shah Statement: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है. राज्य सरकार में मंत्री विजय शाह की एक टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने महिलाओं की मासिक सहायता को मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह से जोड़कर दबाव बनाने की कोशिश की है. अब इस बयान के बाद विपक्ष ने उन पर तीखा हमला बोला है.