सतत निगरानी, सघन जांच और तेज कार्रवाई से घटा है नक्सली दायरा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने बालाघाट में रविवार को 10 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें 4 महिलाएं भी थीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों को भारतीय संविधान की प्रतियां भेंट कीं.

ADVERTISEMENT

naxal news
तस्वीर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर.
Google CTA

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफाए की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष बालाघाट में रविवार को 10 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया, जिनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें संविधान की प्रतियां प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ा. आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंपे.