MP News: सिंगरौली बोरवेल हादसे में लापरवाही पर सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, इन अफसरों पर गिरी गाज

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बोरवेल हादसे में बच्ची की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एक्शन मोड में आ गए हैं.

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सिंगरौली बोरवेल हादसे में लापरवाही पर सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई

point

सीएम ने जिले में पदस्थ चितरंगी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. 

MP News: मध्य प्रदेश में बोरवेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. समय-समय पर ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं. जिसके बाद अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाती है. बीते दिनों सिंगरौली में बोरवेल हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब बड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बोरवेल हादसे में बच्ची की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एक्शन मोड में आ गए हैं. सीएम ने खुले बोरवेल/ट्यूबवेल/नलकूप के सत्यापन प्रमाण पत्र में लापरवाही बरतने पर जिले में पदस्थ सहायक यंत्री और चितरंगी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.