MP News: सीधी में CM मोहन से BJP विधायक रीति पाठक ने आखिर ऐसा क्या कहा कि कलेक्टर की हो गई छुट्टी ?
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधी दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को हटा दिया है, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में गुना एसपी अंकित सोनी पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है.
ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों बेहद सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं. रविवार को सीधी जिले के अचानक दौरे (सरप्राइज विजिट) पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले में उस वक्त हड़कंप मचा दिया, जब उन्होंने महज कुछ ही घंटों के भीतर जिले के कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को पद से हटा दिया. इतना ही नहीं, गुना जिले के एसपी अंकित सोनी पर भी गाज गिरी है.