मध्य प्रदेश में भी दौड़ेंगी अब सरकारी बसें, सीएम मोहन यादव देंगे 351 नई बसों की सौगात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू हो रही है 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'. सीएम मोहन यादव भोपाल के दशहरा मैदान से 351 हाई-टेक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. जानिए रूट, शहरों के आंकड़े और सुरक्षा फीचर्स.

ADVERTISEMENT

Dr. Mohan Yadav
मुख्यमंत्री कर रहे हैं बस का निरीक्षण
Google CTA

भोपाल : मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 25 सितंबर को राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक दशहरा मैदान से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' का भव्य शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में प्रदेश की सड़कों पर 351 आधुनिक बसों को एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.