दबंगों ने वकील और उसके बेटे को बीच सड़क अर्धनग्न कर बेल्टों से पीटा, ये है वजह; Video वायरल

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर बेल्ट, लात, घूसों से जमकर पीटा. पीड़ित ने इसकी शिकायत नरसिंहगढ़ थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज […]

ADVERTISEMENT

MP Crime Madhya pradesh Crime Rajgarh Crime lawyer son stripped half naked beaten video viral police rajgarh madhya pradesh
MP Crime Madhya pradesh Crime Rajgarh Crime lawyer son stripped half naked beaten video viral police rajgarh madhya pradesh
Google CTA

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर बेल्ट, लात, घूसों से जमकर पीटा. पीड़ित ने इसकी शिकायत नरसिंहगढ़ थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. इस घटना के बाद वकीलों में गुस्से का माहौल है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

मामला नरसिंहगढ नगर का है. पेशे से वकील 55 साल के प्रभुलाल पिता मांगीलाल धाकड़ ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उन्हें और उनके बेटे अमित को बेल्ट से पीटा और अर्धनग्न हालत में बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. वहीं, घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.  

ये भी पढ़ें: उज्जैन रेप केस: पीड़ित बच्ची को लेकर थाने के टीआई ने कर दिया ये ऐलान, लोग कर रहे तारीफ

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वकील प्रभुलाल नागर और उसके बेटे अमित को दबंग अर्धनग्रन कर बेल्टों से पीट रहे हैं. जिसके कारण उनके सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है. पीड़ित वकील ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती नदी की तरफ ले गए, जहां उनकी आठ बीघा जमीन के कागज पर साइन करने का दबाव बनाया गया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में नरसिंहगढ़ पुलिस टीआई संतोष कुमार बघेला ने बताया कि यह नंद गांव के लोग हैं. इनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ रास्ते में रोक कर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की. पीड़ित प्रभुलाल की शिकायत पर विभन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है. तीन आरोपी सुरेंद्र, विनोद, हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: उज्जैन रेप केस: पुलिस की गिरफ्त से भागने लगा ऑटो ड्राइवर, यही निकला मुख्य आरोपी