कहीं जर्जर छत तो कहीं पशुओं का तबेला... रतलाम के सरकारी स्कूलों का ये कैसा हाल? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Ratlam School Reality: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. जिले के कासाखारी और छामुंडा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे जर्जर छतों के नीचे और पशुओं के तबेले में पढ़ने को मजबूर हैं. शाला उन्नयन अभियान के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत की पोल खोलती यह खास ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

जर्जर छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे
Ratlam Government School Condition: मध्य प्रदेश सरकार भले ही मंचों से स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग और शाला उन्नयन अभियान के जरिए सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन रतलाम जिले से आई तस्वीरें इन दावों की धज्जियां उड़ा रही हैं. रतलाम के आदिवासी अंचल स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर छतों के नीचे और पशुओं के तबेले में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं.
