MP News: सरकारी नौकरी का अनोखा मामला! वनरक्षक भर्ती में परीक्षा देने पहुंची सिर्फ 1 लड़की, जानिए फिर क्या हुआ ?

MP Forest Guard Recruitment: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सरकारी नौकरी का हैरान करने वाला मामला आया है. वनरक्षक के 8 पदों पर विशेष भर्ती के लिए केवल एक लड़की परीक्षा देने पहुंची और उसका सिलेक्शन भी हो गया. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
वनरक्षक भर्ती परीक्षा में तो गजब हो गया.
google news

देश में जहां एक तरफ सरकारी नौकरी पाने के लिए लाखों युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है और एक-एक पद के लिए हजारों आवेदन आते हैं, वहीं मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद हैरान और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां वन विभाग द्वारा निकाली गई वनरक्षक (Forest Guard) की भर्ती में मैदान पर परीक्षा देने के लिए सिर्फ एक महिला अभ्यर्थी पहुंची. नतीजा यह हुआ कि उसने सभी शारीरिक टेस्ट पास किए और उसका चयन हो गया, जबकि बाकी के 7 पद खाली रह गए.