आम नहीं बेहद खास है MP का 'नूरजहां' मैंगो, मियाजाकी और सुंदरजा की भी दुनियाभर में है डिमांड

Madhya Pradesh Mango: आम के स्वाद का हर कोई दीवाना होता है. भारत में करीब 1500 किस्म के आम होते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के आम की दुनिया दीवानी है.

ADVERTISEMENT

Noorjahan Aam
Noorjahan Aam
Google CTA

Madhya Pradesh Mango: आम के स्वाद का हर कोई दीवाना होता है. भारत में करीब 1500 किस्म के आम होते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के आम की दुनिया दीवानी है. आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में नूरजहां आम पाया जाता है. इसका स्वाद तो लाजवाब है ही, साथ ही इसका साइज भी अनोखा है. नूरजहां को देखने तक लोग दूर-दूर से आते हैं. आम आने से पहले ही एक-एक फल की बुकिंग हो जाती है. वहीं मध्य प्रदेश के कई और आम की किस्म भी दुनियाभर में मशहूर हैं. इनकी डिमांड देश से लेकर विदेश तक है.