MP पुलिस के दो सिपाहियों ने कर दी सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ की बड़ी गलती, फिर चुकानी पड़ी ये कीमत
मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के युवक ने जब अपने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया, तो पुलिस ने समय पर इसे जारी नहीं किया. देरी से परेशान होकर युवक ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में कर दी, लेकिन पुलिसकर्मियों को यह बात नागवार गुजरी. उन्होंने चरित्र प्रमाण पत्र पर ऐसी बात लिख दी कि 2 पुलिसकर्मी को संस्पेंड कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
मध्य प्रदेश पुलिस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करना भारी पड़ गया. बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में रूपेश देशमुख नामक युवक ने जब अपने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया, तो पुलिस ने समय पर इसे जारी नहीं किया. देरी से परेशान होकर रूपेश ने इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में कर दी, लेकिन पुलिसकर्मियों को यह बात नागवार गुजरी.