MP Politics: 'ब्राह्मणों के खिलाफ बन रहे नियम... रात भर आती नहीं नींद', अपनी ही सरकार पर बरसे दिग्गज नेता गोपाल भार्गव
MP politics news: मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है. बीजेपी के दिग्गज नेता और 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में भार्गव ने कहा कि आज बन रहे नियम ब्राह्मणों के खिलाफ हैं, जिससे उन्हें रात भर नींद नहीं आती. जानिए गोपाल भार्गव के इस बयान के सियासी मायने.
ADVERTISEMENT

गोपाल भार्गव के दिए बयान ने सियासी गलियारों में तेज की हलचल
मध्य प्रदेश की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के एक बयान ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. सागर में आयोजित ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में भार्गव ने अपनी ही सरकार की नीतियों और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि आजकल के निर्णय और नियम ऐसे हो रहे हैं कि उन्हें रात भर नींद नहीं आती और उनकी रूह कांप जाती है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.