MP Politics: सिंधिया हुए केंद्र में मजबूत, लेकिन कट्टर समर्थकों का सियासी सफर खत्म होने की कगार पर? जानें
MP News: मध्य प्रदेश की सियासत में बीजेपी के बड़े चेहरे के तौर पर सिंधिया अपनी पहचान बना चुके हैं. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में उनके समर्थक हारे हुए नेताओं को कोई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है. आइये जानते हैं उन नेताओं के बारे में...
ADVERTISEMENT

MP News: मध्य प्रदेश की सियासत में बीजेपी के बड़े चेहरे के तौर पर सिंधिया अपनी पहचान बना चुके हैं. कई दिग्गजों की वजाय सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. पिछले कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और इस कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय टेलीकॉम मंत्रालय दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले पूर्वोत्तर विकास की भी जिम्मेदारी दी गई है. पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी के बाद साफ हो गया कि सिंधिया आलाकमान के पास अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं. लेकिन एक चीज बढ़ती जा रही है वह सिंधिया समर्थक नेताओं का इंतजार? कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेता अब इंतजार में हैं. कि उनके नेता के केंद्र में मजबूत होने के बाद उन्हें भी मध्य प्रदेश में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. आइये जानते हैं कौन नेता कर रहे इंतजार....