MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति के 'गब्बर' का कटा टिकट, दतिया में नरोत्तम मिश्रा का पत्ता साफ, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?
MP Politics: मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. आखिर क्यों पार्टी ने अपने दिग्गज नेता को किनारे किया? जानिए नरोत्तम मिश्रा के सियासी सफर, 2018 और 2023 की चुनावी हार, एंटी इनकंबेंसी, बीजेपी की नई रणनीति, कांग्रेस की प्रतिक्रिया और दतिया उपचुनाव के पीछे की पूरी राजनीतिक कहानी.
ADVERTISEMENT

नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने पर दतिया में बवाल
राजनीति में कब किसका पत्ता कट जाए और कब किसका पासा पलट जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. इसका सबसे ताजा और जीता जागता उदाहरण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा बने हैं. कल तक जो नरोत्तम मिश्रा दतिया की सियासत के अघोषित किंग कहे जाते थे, आज वह अपनी ही पार्टी में हासिए पर आ गए हैं. बीजेपी ने दतिया से नरोत्तम मिश्रा का पत्ता साफ करते हुए इस बार आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इस बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद कांग्रेस भी जमकर मजे ले रही है और बीजेपी पर निशाना साध रही है.
