MP: रायसेन की रीना का दो लड़कों के साथ था चक्कर, इसलिए एक की हत्या कर बोरी में भर दी लाश, लेकिन....
MP Crime News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद राजस्थान के एक युवक वीरू जाट की मध्य प्रदेश में उसकी प्रेमिका और उसके पुराने प्रेमी ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

रायसेन न्यूज
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ये एक ऐसी लव स्टोरी है जहां दोस्ती तो सोशल मीडिया पर हुईस लेकिन इसका अंत हत्या के साथ हुआ. राजस्थान से 900 किलोमीटर दूर अपनी 'प्रेमिका' से मिलने आए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को 40 फीट गहरी खाई में फेंक दिया गया. इस पूरी साजिश के पीछे कोई और नहीं, बल्कि वही लड़की थी जिससे वह प्यार करता था.