पति ने खंभे से जंजीर में बांधा, गर्म सरिए से दागा, फिर... हैरान कर देगी राजगढ़ के इस इंसान की हैवानियत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी को मामूली बात पर जंजीरों से बांधकर गर्म सरिए से दागा. इसके बाद पीड़ित महिला ने अदम्य साहस दिखाते हुए पत्थर से ताला तोड़ा और 6 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करवाया.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश का ये मामला रूह कंपा देगा
मध्य प्रदेश का ये मामला रूह कंपा देगा
google news

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से घरेलू हिंसा और क्रूरता की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे. यहाँ एक पति ने मामूली बात पर उपजे विवाद के बाद अपनी ही पत्नी को घर के पिलर (खंभे) से लोहे की जंजीर और ताले से बांधकर कैद कर दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को गर्म सरिए से बेरहमी से दागा भी. इस भयानक यातना के बीच महिला ने अदम्य साहस का परिचय दिया और पत्थर से ताला तोड़कर, गले में जंजीर लटकाए रात के अंधेरे में 6 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई.