कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया दिग्विजय सिंह की सीट से राज्यसभा उम्मीदवार, राहुल गांधी से है खास कनेक्शन

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के स्थान पर राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है. विधानसभा के मौजूदा गणित के अनुसार कांग्रेस की एक सीट पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि तीसरी सीट को लेकर सियासी सस्पेंस गहरा गया है.

ADVERTISEMENT

मीनाक्षी नटराजन
मीनाक्षी नटराजन
google news

मध्य प्रदेश की सियासत में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने पांच राज्यों की सात राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा गया है. मीनाक्षी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता है. कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मीनाक्षी नटराजन आगामी 8 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी.