MP: सुप्रीम कोर्ट से लगा जोर का झटका तो कैमरे के सामने छलका मीनाक्षी नटराजन का दर्द, चुनाव आयोग पर कह दी इतनी बड़ी बात!
नामांकन पत्र में गड़बड़ी के बाद सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होना कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के लिए बड़ा झटका है, जिससे MP में बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट की निर्विरोध जीत तय हो गई है.
ADVERTISEMENT

मिनाक्षी नटराजन
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद, अब उन्हें देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला पूरी तरह खत्म हो गया है और बीजेपी उम्मीदवार की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया है.