होटल के कमरा नंबर 206 में रेंजर साहब गर्लफ्रेंड के साथ....तभी कॉन्स्टेबल पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

rewa crime news: एमपी के रीवा में होटल रॉयल इन के कमरा नंबर 206 में दूसरी महिला के साथ मौजूद रेंजर को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा. बीच सड़क पर एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल, FIR दर्ज.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कॉन्स्टेबल पत्नी के कमरे में घुसते ही रेंजर के साथ मौजूद युवती हुई फरार.
Google CTA

rewa viral video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से 'पति, पत्नी और वो' का एक ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ रंगरलियां मना रहे वन विभाग के रेंजर साहब को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद होटल से लेकर बीच सड़क तक करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ. रेंजर साहब आगे-आगे भागते दिखे और पुलिस विभाग में तैनात कॉन्स्टेबल पत्नी पीछे-पीछे दौड़ती नजर आई.